Community › Forums › Legal Advice India › 🚨 Injustice Alert! 🚨 Please help me.
- This topic has 0 replies, 1 voice, and was last updated 1 year, 6 months ago by
User_3be559ff.
Viewing 0 reply threads
-
AuthorPosts
-
-
UUser_3be559ff
PARTICIPANT
February 23, 2025 at 11:42 amनमस्ते,
मैं काजल चक्रवर्ती, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हूं, मैने अपने पूरे स्कूल में academic session 2023-24 में प्रवीण्य स्थान प्राप्त किया जिसके पश्चात सरकार द्वारा स्कूटी प्रदान करने की घोषणा की गई।
मेरे स्कूल प्राचार्य जी ने तुरंत लाइसेंस बनवाने को कहा एवं स्कूल में मुझे सम्मानित किया गया। और “मुझे e scooty पात्रता certificate दिया गया जिसमें मेरे प्रिंसिपल के sign और seal था। Certificate में लिखा है कि मध्य प्रदेश शासन ने मुझे e स्कूटी योजना के लिए चयन किया है मै फोटो इसमें अपलोड नहीं कर पा रही।” उन्होंने कहा शासन द्वारा मुझे इस योजना हेतु चयन किया गया है।
इसके पश्चात मुझे डीईओ ऑफिस बुलवाकर सारे डॉक्यूमेंट जमा करवाए गए। इस बारे में मैने सारी जानकारी अपने माता पिता को दी। सभी बहुत खुश थे परन्तु करीब 20 या 25 दिन बाद मेरे लोकल कटनी जिला के अखबार से मुझे पता चला कि इस योजना का लाभ कल दिया जा चुका है, मैने तुरंत डीईओ ऑफिस में संपर्क किया उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया बल्कि कोई कंपलेन न करने को कहा।
माननीय मेरी सारी उम्मीद टूट गई, मै बहुत निराश हूं।
अब केवल आपसे ही निवेदन है कि मुझे इस योजना से वंचित न किया जाए। प्रशासन की गलती की सजा मुझ छात्रा को क्यों दी जा रही, अब मुझसे मेरा अधिकार छीन रहे यह अन्यायपूर्ण है कृपया न्याय दिलाए।🙏
मैं पात्र हु जिसका प्रमाण मै इसी मेल में संलग्न किया है।
धन्यवाद।मैने इस आवेदन को फॉरवर्ड किया है कृपया आप मदत करे।
-
-
AuthorPosts
Viewing 0 reply threads